भुवनेश्वर में गद्दा कारखाने में आग लगी
भुवनेश्वर, रविवार, 25 मई 2025। शहर में बीती रात गद्दा बनाने वाले एक कारखाने में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि संपत्ति और उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि यहां मंचेश्वर इलाके में स्थित कारखाने में देर रात करीब एक बजे आग लग गई। उन्होंने बताया कि चार घंटे से अधिक समय के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
