सीवान : कार और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों मौत, एक घायल
सीवान, शनिवार, 24 मई 2025। बिहार में सीवान जिले के गोरियाकोठी थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह कार और ट्रक के बीच हुयी टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कार पर सवार लोग जा रहे थे। इस दौरान सिसईं गांव के समीप अफराद मोड़ पर कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में कार पर सवार तीन लोगों की मौत हो गयी तथा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान जिले के नगर थाना क्षेत्र निवासी अहसान उल हक (42),आजाद आलम (45) और जीबी नगर थाना क्षेत्र निवासी अबरार अली (43) के रूप में की गयी है। दुर्घटना में घायल चालक मोहम्मद सलीम को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
