राजसमंद में बस पलटने से तीन लोगों की मौत, 23 घायल
राजसमंद, शनिवार, 24 मई 2025। राजस्थान में राजसमंद जिले के कांकरोली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक निजी बस पलटने से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गयी तथा 23 घायल हो गये। पुलिस के अनुसार अहमदाबाद से भीलवाडा जा रही यह निजी बस भावा बस स्टेण्ड पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में एक महिला एवं दो पुरूष की मौके पर ही मौत हो गयी तथा अन्य 23 घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हंसाराम चौधरी ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से राजसमंद के आर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक भीलवाडा का रहने वाला है जबकि दो की शिनाख्त नहीं हुई है। मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
