नीति आयोग के समक्ष दिल्लीवालों की महत्वकांक्षाओं को रखेंगे- रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, शनिवार, 24 मई 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज हम नीति आयोग के सामने दिल्ली के विकास के लिए दिल्लीवालों की महत्वकांक्षाओं और अपेक्षाओं को रखेंगे। श्रीमती रेखा गुप्ता ने 'एक्स' पर कहा 'आज वर्षों बाद नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक में हम दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। पिछली गैरज़िम्मेदार सरकारों के आचरण के कारण दिल्ली के अधिकार की बात आयोग की बैठक में रखी नहीं जा रही थी लेकिन अब डबल इंजन की सरकार पटरी पर है।'
उन्होंने कहा 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में हम विकसित भारत के लिए विकसित दिल्ली का अपना रोडमैप देश के सभी प्रदेशों के मुखियाओं के समक्ष पेश करेंगे। आज हम नीति आयोग के सामने दिल्ली के विकास के लिए दिल्लीवालों की महत्वकांक्षाओं और अपेक्षाओं को भी रखेंगे। हम विकसित दिल्ली के लिए संकल्पबद्ध हैं।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को यहाँ नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक का विषय 'विकसित राज्य से विकसित भारत @2047' रखा गया है, जिसका उद्देश्य भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाना है।
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
