धनखड़ करेंगे 'कृषि उद्योग समागम' का उद्घाटन
भोपाल, शनिवार, 24 मई 2025। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आगामी 26 मई को नरसिंहपुर जिले में आयोजित होने वाले 'कृषि उद्योग समागम' का उद्घाटन करेंगे। इस समागम में कई उद्योग इकाइयों का शिलान्यास और लोकार्पण होने के साथ उद्योगपतियों को भूमि आवंटन और आशय पत्रों का वितरण किया जाएगा। साथ ही आधुनिक कृषि तकनीकों और उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ माेहन यादव ने एक्स पोस्ट में जानकारी दी, 'माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी के कर-कमलों से होगा 'कृषि उद्योग समागम' का शुभारम्भ। हमारी सरकार किसानों की आय बढ़ाने तथा खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में निरंतर प्रयत्नशील है।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
