हरियाणा में कोविड के नए मामलों को लेकर घबराने की जरूरत नहींः स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह
चंडीगढ़, शुक्रवार, 23 मई 2025। हरियाणा में कोविड के चार नए मामले सामने आने के बाद हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने शुक्रवार को कहा कि राज्य का स्वास्थ्य विभाग लोगों की सुरक्षा तथा बचाव की तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और घबराने की कोई बात नहीं है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि हरियाणा में वर्तमान में कोविड-19 के चार मामले सामने आए हैं जिनमें दो गुरुग्राम और दो फरीदाबाद से हैं।
इसमें कहा गया कि मरीजों का अंतरराष्ट्रीय यात्रा का कोई रिकॉर्ड नहीं है। बयान में कहा गया कि कोविड मरीजों में दो महिलाएं और दो पुरुष हैं जिनमें हल्के लक्षण हैं और उन्हें पृथकवास में रखा गया है। इसमें कहा गया है कि चिकित्सक उनकी नियमित निगरानी कर रहे हैं। इसमें कहा गया है कि सभी चार व्यक्तियों को पूर्व में कोविड-19 रोधी टीका लगा था जिसके कारण संक्रमण के हल्के लक्षण सामने आए हैं। बयान में कहा गया कि गुरुग्राम में संक्रमण का शिकार हुआ व्यक्ति अब इससे उबर चुका है।
राव ने कहा, ‘‘ (वायरस का) यह स्वरूप घातक नहीं है और इस पर काबू पाना आसान है और हम समय-समय पर भारत सरकार द्वारा जारी सभी परामर्श का पालन कर रहे हैं। नागरिकों को कोविड से बचाव के लिए जारी जरूरी निर्देश का पालन करने की सलाह दी जाती है।’’ मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य भर के सिविल सर्जनों को अस्पतालों में जरूरी सामग्री और उपचार सुविधाओं की उपलब्धता के निर्देश दिए गए हैं। राव ने लोगों से हाथ धोने, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने और अनावश्यक भीड़-भाड़ से बचने जैसी बुनियादी सावधानियां बरतने की अपील की।
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
