कार के पलटने से तीन युवकों की मौत, एक युवक घायल
भोपाल, शुक्रवार, 23 मई 2025। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ में चिरायु अस्पताल के पास एक तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से तीन युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि बैरागढ़ क्षेत्र में स्थित चिरायु अस्पताल के पास कल देर रात एक कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में कार सवार प्रीत आहूजा, विशाल डाबी और पंकज सिसोदिया की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी युवक भोपाल के निवासी बताए गये हैं। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
