पहला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल चार देशों की यात्रा पर रवाना
नई दिल्ली, बुधवार, 21 मई 2025। आतंकवादी संगठनों की पनाहगार बन चुके पाकिस्तान को दुनिया भर में बेनकाब करने के लिए विभिन्न देशों में जाने वाले सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में से पहला प्रतिनिधिमंडल शिवसेना के सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में बुधवार को रवाना हो गया। यह प्रतिनिधिमंडल संयुक्त अरब अमीरात, लाइबेरिया, कांगो गणराज्य और सिएरा लियोन जायेगा। प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद को बिलकुल भी बर्दाश्त न करने के मजबूत संदेश के साथ सभी तरह के आतंकवाद का मुकाबला करने के भारत के दृढ़ दृष्टिकोण की जानकारी देगा।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मंगलवार को तीन प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों को ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद पर भारत के रूख के बारे में जानकारी दी थी। बैठक के बाद श्री शिंदे ने कहा था कि उनके प्रतिनिधिमंडल को भारत में हुए पिछले आतंकवादी हमलों के बारे में जानकारी दी गई तथा बताया गया कि किस प्रकार पाकिस्तान देश में सीमापार आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। जद(यू) सांसद संजय झा और द्रमुक सांसद कनिमोझी करुणानिधि के नेतृत्व में दो प्रतिनिधिमंडल कल रवाना होंगे। संजय झा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल इंडोनेशिया, मलेशिया, कोरिया गणराज्य, जापान और सिंगापुर जाएगा, जबकि सुश्री कनिमोझी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया, लातविया और रूस का दौरा करेगा। उल्लेखनीय है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने आतंकवाद को बढावा देने में लगे पाकिस्तान को घेरने तथा दुनिया को उसकी नापाक हरकतों की जानकारी देने के लिए करीब तीस देशों में सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंल भेजने का निर्णय लिया है।
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
