खरगे ने परमाणु वैज्ञानिक श्रीनिवासन के निधन पर जताया शोक
नई दिल्ली, मंगलवार, 20 मई 2025। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महान परमाणु वैज्ञानिक और डॉ होमी भाभा के सानिध्य में कैरियर की शुरुआत करने वाले महान परमाणु वैज्ञानिक और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ एम आर श्रीनिवासन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। डॉ श्रीनिवासन का मंगलवार को तमिलनाडु के ऊटी में 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। खरगे ने कहा 'प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. एम आर श्रीनिवासन का निधन भारत के वैज्ञानिक समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है।भारत के पहले परमाणु रिएक्टर, अप्सरा (1956) पर डॉ. होमी भाभा के साथ अपने प्रतिष्ठित करियर की शुरुआत करते हुए, उन्होंने परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष और योजना आयोग के सदस्य सहित राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख कई भूमिकाएँ निभाईं। पद्मविभूषण डॉ श्रीनिवासन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा 'उनके दूरदर्शी नेतृत्व के कारण 18 परमाणु ऊर्जा इकाइयों का विकास हुआ। उनकी तकनीकी प्रतिभा और अटूट सेवा ने भारत के परमाणु ऊर्जा परिदृश्य में एक स्थायी विरासत छोड़ी है। उनके परिवार, सहकर्मियों और प्रियजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएँ।
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
