विदेश सचिव ने पाकिस्तान से संबंधित मुद्दों पर संसदीय समिति को जानकारी दी
नई दिल्ली, सोमवार, 19 मई 2025। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद हुए भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष पर सोमवार को एक संसदीय समिति को जानकारी दी। कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता में विदेश मामलों पर संसद की स्थायी समिति की बैठक में तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी, कांग्रेस के राजीव शुक्ला और दीपेंद्र हुड्डा, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अपराजिता सारंगी एवं अरुण गोविल आदि ने भाग लिया।
यह बैठक भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू करने और उसके बाद दोनों देशों के बीच हुए सैन्य संघर्ष की पृष्ठभूमि में हो रही है। भारत और पाकिस्तान 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए सहमत हुए थे। मिसरी सोमवार और मंगलवार को ‘‘भारत एवं पाकिस्तान के संबंध में वर्तमान विदेश नीति घटनाक्रम’’ पर पैनल को जानकारी देंगे। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पृष्ठभूमि में आतंकवाद के खिलाफ कड़ाई से निपटने के भारत के संकल्प के बारे में वैश्विक नेताओं को जानकारी देने के लिए सरकार ने 33 देशों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने का निर्णय लिया है।
Similar Post
-
माकपा, कांग्रेस ने अपने पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ का आरोप लगाया
कोलकाता, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार ...
-
मेघालय : शिलांग में ईडी के कार्यालय वाले भवन पर बाइक सवारों ने पेट्रोल बम फेंके
शिलांग, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। मेघालय की राजधानी शिलांग में ...
-
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के दो ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ गिरफ्तार
श्रीनगर, गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर ...
