हमारी सरकार मंडियों के आधुनिकीकरण के लिए योजना बनाएगी: मुख्यमंत्री गुप्ता
नई दिल्ली, शुक्रवार, 16 मई 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आजादपुर मंडी का दौरा करने के एक दिन बाद शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार मंडियों के आधुनिकीकरण की योजना तैयार करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ दिल्ली की मंडियों में सुविधाओं का अभाव है। आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने मंडियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए कुछ नहीं किया। यहां मजदूर और व्यापारी काम करते है लेकिन न तो सफाई है और न ही सुरक्षा।’’ गुप्ता ने मंडियों के कामकाज में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और उनके लिए आधुनिकीकरण योजना लाने का वादा किया। मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमारी सरकार मंडियों के आधुनिकीकरण की योजना लाएगी। हम इन मंडियों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की दिशा में काम करेंगे।’’
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
