रोहित और कोहली की जगह लेने के लिये भारत के पास कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी : एंडरसन
लंदन, बुधवार, 14 मई 2025। इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का मानना है कि भारत के पास बेखौफ और आक्रामक क्रिकेट खेलने वाले अगली पीढी के क्रिकेटर हैं जो विराट कोहली और रोहित शर्मा की जगह ले सकते हैं । कोहली और रोहित ने एक सप्ताह के भीतर टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया । पिछले साल टी20 क्रिकेट से विदा ले चुके ये दोनों दिग्गज वनडे क्रिकेट खेलते रहेंगे । एंडरसन ने ‘टॉकस्पोर्ट’ से कहा ,‘‘ महान खिलाड़ी । कोहली टेस्ट क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में से एक ।’’
भारतीय टीम के पास अब एक नया कप्तान होगा और टीम में दो सबसे अनुभवी खिलाड़ी नहीं होंगे । एंडरसन ने कहा ,‘‘ शर्मा के संन्यास के बाद एक नया कप्तान होगा । विराट और रोहित की जगह लेना मुश्किल है लेकिन भारत के पास काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ आप आईपीएल देखिये । अब आईपीएल से टेस्ट टीम में ऐसे क्रिकेटर आ रहे हैं जो आक्रामक हैं, बेखौफ क्रिकेट खेलते हैं ।’’ इंग्लैंड दौरे पर भारत को 20 जून से पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है जो विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र 2025 . 27 की शुरूआत भी होगी ।
Similar Post
-
इनियन ने ग्लोबल चेस फेस्टिवल का खिताब जीता
मुंबई, शुक्रवार, 19 जून 2026। ग्रैंडमास्टर इनियन पा ने अपनी शीर ...
-
हैदराबाद तूफान्स ने रेविंगटन को मुख्य कोच नियुक्त किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 19 जून 2026। हैदराबाद तूफान्स ने हॉकी इंडि ...
-
अश्मिता मकाऊ ओपन के सेमीफाइनल में, अनमोल बाहर
मकाऊ, शुक्रवार, 19 जून 2026। भारतीय शटलर अश्मिता चालिहा ने चोट स ...
