मणिपुर में 12 उग्रवादी और हथियारों के दो तस्कर गिरफ्तार
इंफाल, बुधवार, 14 मई 2025। मणिपुर के कई जिलों से सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठनों के 12 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इन सभी लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तेंगनौपाल जिले के योंगखुल गांव के पास से प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के चार कार्यकर्ताओं, कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी के दो सदस्यों और कांगलेई यावोल कन्ना लूप के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया।
अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा, थौबल के लिलोंग नुन्गेई और वांगबल से प्रतिबंधित केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया जबकि इंफाल पूर्व में कोइरेंगेई काबुई खुल गेट के पास पीआरईपीएके के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। सुरक्षा बलों ने मंगलवार को हथियारों के दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया, जिनमें इंफाल पूर्व के पुहखाओ अहलुप माखा लेईकाई से प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पांबेई समूह) का एक सक्रिय सदस्य भी शामिल था। अधिकारी ने बताया कि उनके पास से एक राइफल और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
