लव इंश्योरेंस कंपनी लेकर आ रही हैं नयनतारा
दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री नयनतारा निर्मित पहली फिल्म लव इंश्योरेंस कंपनी का टीजर रिलीज हो गया है। नयनतारा बतौर निर्माता अपनी फिल्म लव इंश्योरेंस कंपनी लेकर आ रही हैं। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन और लेखन नयनतारा के पति विग्नेश शिवन ने किया है। नयनतारा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म लव इंश्योरेंस कंपनी का टीजर शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ नयनतारा ने कैप्शन में लिखा कि आओ प्यार में पड़ें, इस त्यौहार के मौसम में… प्यार के त्यौहार का जश्न मनाने के लिए 18 सितंबर को आप सभी से मिलते हैं। लव इंश्योरेंस कंपनी एक साइंस फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसे राउडी पिक्चर्स और सेवन स्क्रीन स्टूडियो ने मिलकर बनाया है। फिल्म में प्रदीप रंगनाथन, एसजे सूर्या और कृति शेट्टी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। इन सभी के अलावा फिल्म में योगी बाबू, गौरी जी किशन, मिस्किन, सीमन, आनंदराज, सुनील रेड्डी और शाह रा सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन ...
-
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता
बॉलीवुड के स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक ...
-
'नई नवेली' का नया गाना 'फटा पटाखा' रिलीज
आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' इन दिनों ...
