सर्जरी के बाद बालकृष्ण की दमदार वापसी, मैसूर में फिर शुरू की 'दादा' की शूटिंग

img

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण ने अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म 'दादा' की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। गोपीचंद मालिनेनी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों कर्नाटक के मैसूर में चल रही है। कुछ समय पहले एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान बालकृष्ण को चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी और कुछ समय के लिए शूटिंग से ब्रेक लेना पड़ा था। अब पूरी तरह ठीक होने के बाद उन्होंने दोबारा फिल्म के सेट पर वापसी कर ली है। बालकृष्ण के मौजूदा शेड्यूल में डायलॉग और दूसरे अहम सीन शूट किए जाएंगे। इस दौरान उनके साथ फिल्म के कई दूसरे प्रमुख कलाकार भी शूटिंग में हिस्सा लेंगे। मेकर्स इस शेड्यूल में फिल्म के कई जरूरी सीक्वेंस को पूरा करने की तैयारी में हैं, इसलिए प्रोडक्शन के लिहाज से इसे काफी अहम माना जा रहा है।

दरअसल, फिल्म की शूटिंग के दौरान बालकृष्ण को एक इंटेंस एक्शन सीन करते हुए मांसपेशियों में हल्की चोट लग गई थी। उन्हें माइनर मसल टियर हुआ था। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें एक छोटी सर्जरी करानी पड़ी। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस, वृद्धि सिनेमाज, ने उस समय सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर बालकृष्ण की चोट की जानकारी दी थी। उसने अपने बयान में कहा था कि सिनेमा के प्रति बालकृष्ण की मेहनत, अनुशासन और जुनून सेट पर मौजूद पूरी टीम के लिए प्रेरणा है। उनकी सर्जरी सामान्य प्रक्रिया है और चिंता की कोई बात नहीं है। अब मेकर्स की ओर से पुष्टि की गई है कि अभिनेता पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और उन्होंने शूटिंग पर वापसी कर ली है।

'दादा' को वेंकट सतीश किलारू वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही यह बालकृष्ण के फैंस और साउथ सिनेमा के दर्शकों के बीच चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के जरिए बालकृष्ण और गोपीचंद मालिनेनी एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों की जोड़ी फिल्म 'वीरा सिम्हा रेड्डी' में नजर आई थी, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। 'दादा' क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement