श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ान परिचालन फिर से शुरू
श्रीनगर, मंगलवार, 13 मई 2025। श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार दोपहर को उड़ान परिचालन फिर से शुरू हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि कश्मीर घाटी से आने-जाने वाली कई उड़ानें विलंबित हैं, जबकि कुछ विमानन कंपनी ने दिन के लिए पहले ही उड़ानें रद्द करने की घोषणा कर दी है। भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के मद्देनजर नौ मई से श्रीनगर हवाई अड्डे के साथ-साथ सीमावर्ती राज्यों के 31 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था, जिसके बाद इसे पुनः खोला गया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा सोमवार को इन हवाई अड्डों पर नागरिक उड़ानें फिर से शुरू करने की घोषणा किए जाने के बाद श्रीनगर में उड़ान परिचालन फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
Similar Post
-
गुलजार सिंह मौत मामला: मंत्री हरपाल सिंह चीमा के आवास तक पंजाब कांग्रेस का विरोध मार्च 15 सितंबर को, चन्नी का ऐलान
चंडीगढ़, रविवार, 13 सितंबर 2026। पंजाब में गुलजार सिंह की मौत का ...
-
तमिलनाडु: बस किराया विवाद के बीच विनायगर चतुर्थी पर बसों की संख्या में 38 प्रतिशत वृद्धि
चेन्नई, रविवार, 13 सितंबर 2026। तमिलनाडु में राज्य परिवहन उपक्र ...
-
दिल्ली: साप्ताहिक ‘थाना दिवस’ पर 2,300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई
नई दिल्ली, रविवार, 13 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय रा ...
