तमिलनाडु के स्कूल ने पोप लियो 14वें के साथ बिताए पलों को याद किया
चेन्नई, शनिवार, 10 मई 2025। तमिलनाडु में पोलाची के एक स्कूल ने अपने परिसर में कैथोलिक चर्च के नए प्रमुख पोप लियो 14वें के बिताए गए पलों को याद किया। नए पोप लियो 2006 में प्रायर जनरल के रूप में कार्य करते हुए इस स्कूल के परिसर में आए थे। कोयम्बटूर जिले के पोलाची स्थित ‘शेनबागम मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल’ में पोप लियो 14वें के निर्वाचन की खबर आने पर जश्न का माहौल देखा गया था। फादर विल्सन इंजेरप्पू, ऑर्डर ऑफ सेंट ऑगस्टीन (ओएसए), भारत में ऑगस्टीनियन ऑर्डर के क्षेत्रीय पादरी ने स्कूल में वर्तमान पोप के दौरे को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कोच्चि से पोलाची तक कार से यात्रा की थी। उन्होंने कहा कि वह बहुत दयालु और विनम्र व्यक्ति हैं।
फादर इंजेरप्पू ने कहा, ‘फादर रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट (तत्कालीन), जिन्होंने पोप चुने जाने के बाद अब अपना नाम लियो 14 रखा है, ने स्कूल के छात्रों को प्रोत्साहित किया था।’’ फादर बीनू येसुदासन ने कहा कि उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि फादर प्रीवोस्ट स्कूल में आए थे और उन्हें आशीर्वाद दिया था। फादर सुमेश जोसेफ इल्लिकापरम्बिल ने फादर प्रीवोस्ट की पोलाची में स्कूल के फाटक के सामने खड़े होने की एक तस्वीर साझा की जो वायरल हो गई। उन्होंने पड़ोसी राज्य केरल की अपनी यात्रा के दौरान अलुवा में आयोजित सेंट ऑगस्टीन ऑर्डर की एशिया-प्रशांत बैठक में भाग लेने के लिए स्कूल का दौरा किया था। यह तस्वीर उसी समय ली गई थी।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
