राष्ट्रपति ने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश सूर्यकांत को नालसा अध्यक्ष मनोनीत किया
नई दिल्ली, शनिवार, 10 मई 2025। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश सूर्यकांत को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। नालसा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में न्यायमूर्ति सूर्यकांत पूरे भारत में सभी नागरिकों, विशेषकर समाज के हाशिये पर पड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों को सुलभ एवं मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने के नालसा के मिशन का नेतृत्व करेंगे।’’ विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह मनोनयन राष्ट्रपति द्वारा किया गया और विधि एवं न्याय मंत्रालय ने नौ मई को इसकी अधिसूचना प्रकाशित की। इसमें कहा गया है कि मनोनयन 14 मई से प्रभावी होगा।
विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘न्यायमूर्ति बीआर गवई नालसा के पिछले कार्यकारी अध्यक्ष थे। परंपरा के अनुसार, इस पद पर उच्चतम न्यायालय के दूसरे सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश आसीन होते हैं।’’ न्यायमूर्ति गवई 14 मई को 52वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। न्यायमूर्ति सूर्यकांत फिलहाल उच्चतम न्यायालय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष हैं। नालसा ने कहा कि कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मनोनीत होने से पहले न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने न्याय तक पहुंच को और आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और वह न्याय प्रणाली में कानूनी सहायता एवं संस्थागत सुधारों के प्रबल समर्थक रहे हैं।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
