लाहिड़ी 45वें स्थान पर रहे, डेचैम्ब्यू ने सत्र की पहली जीत दर्ज की
इंचियोन (कोरिया), रविवार, 04 मई 2025। भारतीय खिलाड़ी अनिर्बान लाहिड़ी ने रविवार को यहां अंतिम दौर में इवन पार 72 का स्कोर बनाया और इस तरह से वह लिव गोल्फ कोरिया में संयुक्त 45वें स्थान पर रहे। लाहिड़ी का कुल स्कोर तीन ओवर का रहा। उन्होंने तीन दौर के इस टूर्नामेंट में 68, 79 और 72 का कार्ड खेला। यह भारतीय खिलाड़ी हालांकि उस टीम क्रशर्स का हिस्सा था, जिसने टीम चैंपियनशिप जीती। इस टीम का नेतृत्व अमेरिका के ब्रायसन डीचैम्ब्यू ने किया था जो व्यक्तिगत खिताब भी जीतने में सफल रहे। डेचैम्ब्यू ने अंतिम दिन की शुरुआत चार शॉट की बढ़त के साथ करते हुए दोहरी सफलता हासिल की। उन्होंने तीन दिन में 65, 66 और 66 का कार्ड खेला।
Similar Post
-
पंत दिल्ली कैपिटल्स के मध्यक्रम में पूरी तरह से फिट होते हैं : गांगुली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। दिल्ली कैपिटल्स के नवनियुक् ...
-
बल्लेबाजी संघर्ष के बाद सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापसी का संकेत है अय्यर का शतक : गावस्कर
लखनऊ, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का क ...
-
अय्यर टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर, गिल वनडे सूची में शीर्ष पर बरकरार
दुबई, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ब ...
