अदिति अशोक ब्लैक डेजर्ट चैंपियनशिप में संयुक्त 20वें स्थान पर
इविंस (अमेरिका), रविवार, 04 मई 2025। भारत की अदिति अशोक ने किसी दौर में सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में से एक करते हुए छह अंडर 66 का स्कोर बनाया जिससे वह यहां ब्लैक डेजर्ट गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त रूप से 20वें स्थान पर हैं। तीन दौर में 69, 71 और 66 के स्कोर के बाद अदिति का कुल स्कोर 10 अंडर हैं। अदिति ने तीसरे दौर में सात बर्डी की लेकिन वह एक बोगी भी कर गईं जिससे उनका स्कोर छह अंडर रहा। अदिति शीर्ष पर चल रहीं कोरिया की हेइरेन रयु से से आठ शॉट पीछे हैं जिन्होंने 63, 67 और 68 के स्कोर से कुल 18 अंडर का स्कोर बनाया।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
