स्कार्पियो ट्रक से टकराई, मध्यप्रदेश के चार युवकों की मौत
चित्तौड़गढ़, सोमवार, 21 अप्रैल 2025। राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक सड़क हादसे में मध्यप्रदेश के चार युवकों की मौत हो गई जबकि उनके तीन साथी घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि अर्धरात्रि में मध्यप्रदेश सीमा के समीप स्थित जलियां जांच चौकी पर मध्यप्रदेश की ओर से आ रही स्कार्पियो कार अचानक अनियंत्रित हो गयी और डिवाइडर पार करती हुई विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से जा टकराई। आमने-सामने की टक्कर से स्कार्पियो में सवार उज्जैन के हिंगोरिया के निवासी गौरव पंवार, अनिल नरवाल, राजा नरवाल और संजू देपानी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दीपक देपाल, योगेश भांबी और सुनील बलाई घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि घायलों को निम्बाहेड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि चारों शव शवगृह में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे के शिकार लोग उज्जैन से श्री सांवलियाजी दर्शन के लिए चित्तौड़गढ़ आ रहे थे।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
