भारत ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से की अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग
नई दिल्ली, शनिवार, 19 अप्रैल 2025। भारत ने बांग्लादेश में हिन्दू समुदाय के नेता भाबेश चंद्र रॉय के अपहरण और नृशंस हत्या किये जाने की निंदा करते हुए वहां की अंतरिम सरकार से बिना कोई बहाना बनाए अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शनिवार को इस बारे में मीडिया के सवालों के जवाब में कहा, हमें बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक नेता श्री भाबेश चंद्र रॉय के अपहरण और क्रूर हत्या की जानकारी मिली है। यह हत्या अंतरिम सरकार के तहत हिंदू अल्पसंख्यकों के व्यवस्थित उत्पीडऩ के एक पैटर्न का अनुसरण करती है, यहां तक कि पिछली ऐसी घटनाओं के अपराधी किसी सजा के डर के बिना खुल्लमखुल्ला घूम रहे हैं। जायसवाल ने कहा, हम इस घटना की निंदा करते हैं और एक बार फिर अंतरिम सरकार को याद दिलाते हैं कि वह बिना किसी नये बहाने या भेदभाव किए हिंदुओं सहित सभी अल्पसंख्यकों की रक्षा करने की अपनी जिम्मेदारी पर खरी उतरे।
Similar Post
-
नड्डा के बयान पर सिब्बल का हमला, बोले- 'कितना अहंकार है'
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल न ...
-
कॉजपा प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की बर्बरता से जुड़ी याचिका पर तत्काल सुनवाई से अदालत का इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 'कॉक ...
-
भारत ने डेंगू के अपने पहले टीके को मंजूरी दी
नई दिल्ली, मंगलवार, 21 जुलाई 2026। सरकार ने मंगलवार को कहा कि टाक ...
