छत्तीसगढ़ में पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया
मानपुर (छत्तीसगढ़), मंगलवार, 15 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में मंगलवार को पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में रूपेश मंडावी उर्फ सुखदेव (34) ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्होंने बताया कि नक्सली ने माओवादियों की ‘खोखली’ और ‘अमानवीय’ विचारधारा तथा नक्सली संगठन के भीतर बढ़ते मतभेदों से निराश होकर तथा राज्य सरकार की नई आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।
अधिकारियों ने बताया कि सुखदेव प्रतिबंधित माओवादी संगठन के राजनांदगांव-कांकेर बॉर्डर (आरकेबी) डिवीजन के तहत कोतरी एरिया कमेटी सदस्य (एसीएम) के साथ-साथ स्थानीय संगठन दस्ते (एलओएस) के डिप्टी कमांडर के रूप में सक्रिय था। उसके सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम है।उन्होंने बताया कि वह 2012 में नक्सली संगठन में शामिल हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली को 50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई है और सरकार की नीति के अनुसार उसका पुनर्वास किया जाएगा।
Similar Post
-
लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस रविवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे
नई दिल्ली, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइ ...
-
चक्रवात के पूर्वानुमान के मुद्देनजर राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा का दो दिवसीय दौरा स्थगित
भुवनेश्वर, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। ओडिशा में अगले सप्ताह चक्रव ...
-
कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चि ...
