किश्तवाड़ में हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर
जम्मू, शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हो गया। सेना के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किश्तवाड़ जिले के छत्रू वन क्षेत्र में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई और अभियान के दौरान, सुरक्षा बल आतंकवादियों से संपर्क स्थापित करने में सफल रहे। सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आतंकवादियों का प्रभावी ढंग से सामना किया गया और इस बीच गोलीबारी शुरू हो गई। अब तक एक आतंकवादी ढेर हो चुका है।” उन्होंने कहा, “दुर्गम इलाके और प्रतिकूल मौसम के बावजूद, हमारे बहादुर सैनिकों का अभियान जारी है।”
Similar Post
-
टीवीके नीत गठबंधन के नेता मुख्यमंत्री विजय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाग लेने पहुंचे
चेन्नई, बुधवार, 09 सितंबर 2026। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा व ...
-
हत्या के मामले में अदालत ने छह लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी
बाराबंकी (उप्र), बुधवार, 09 सितंबर 2026। जिले के मसौली के ग्राम र ...
-
द्रमुक मुख्यमंत्री विजय की टिप्पणी के विरोध में 12 सितंबर को राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी
चेन्नई, बुधवार, 09 सितंबर 2026। तमिलनाडु के मुख्य विपक्षी दल द् ...
