ईडी ने धनशोधन मामले में नोएडा के ‘रियल्टी समूह’ के परिसरों पर छापे मारे
नई दिल्ली, गुरुवार, 10 अप्रैल 2025। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा में एक मॉल और कुछ अन्य स्थानों पर छापे मारे। ये छापे नोएडा स्थित एक ‘रियल्टी समूह’ के खिलाफ धनशोधन जांच के तहत मारे गए। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस समूह पर घर खरीदारों से करीब 40 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई ‘भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड’, इसके निदेशक और प्रवर्तक सतिंदर सिंह भसीन और कुछ अन्य के खिलाफ की जा रही है।
ईडी की कार्रवाई के बारे में जानकारी के लिए कंपनी या उसके निदेशकों से संपर्क नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि ईडी के अधिकारी ग्रेटर नोएडा में ‘ग्रांड वेनिस मॉल’ सहित नोएडा, दिल्ली और गोवा में कुछ परिसरों में धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत तलाशी ले रहे है। ईडी की यह जांच कंपनी और उसके प्रमोटरों के खिलाफ घर खरीदारों द्वारा दर्ज कराई गई लगभग 40 प्राथमिकियों से जुड़ी है। सूत्रों ने बताया कि निवेशकों से करीब 40 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
