जनरल द्विवेदी ने सुरक्षा और परिचालन तैयारियों की समीक्षा के लिए श्रीनगर का दौरा किया
श्रीनगर, मंगलवार, 08 अप्रैल 2025। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मौजूदा सुरक्षा स्थिति का आकलन करने और बलों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा करने के लिए श्रीनगर का दौरा किया है। सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सेना ने बताया कि अपने दौरे के दौरान जनरल द्विवेदी ने क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य पर श्रीनगर स्थित चिनार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। सेना प्रमुख ने फॉर्मेशन कमांडरों के साथ भी बातचीत की और सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। गौरतलब है कि सेना प्रमुख का दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। गृह मंत्री मंगलवार को श्रीनगर में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक करने वाले हैं। सेना के अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय (एडीजीपीआई) ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि जनरल द्विवेदी ने मौजूदा सुरक्षा स्थिति और परिचालन तैयारियों का आकलन करने के लिए श्रीनगर का दौरा किया। एडीजीपीआई ने कहा, 'सेना प्रमुख ने सभी रैंकों की उनकी अटूट प्रतिबद्धता, परिचालन तत्परता और व्यावसायिकता की सराहना की।
Similar Post
-
आग लगने के बाद मकान से एलपीजी सिलेंडर हटाकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा हादसा टाला
नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। दक्षिण दिल्ली के खानपुर में ...
-
मादक पदार्थ तस्करी गिरोहों पर लगातार प्रहार करेगा भारत : अमित शाह
नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शा ...
-
इसरो के पास 2029 तक चार प्रक्षेपण स्थल होंगे : नारायणन
चेन्नई, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठ ...
