गुजरात में पटाखा फैट्री में लगी भीषण आग, 17 की मौत
पालनपुर, मंगलवार, 01 अप्रैल 2025। गुजरात में बनासकांठा जिले के डीसा रूरल क्षेत्र में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक लगी भीषण आग में 17 लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि डीसा जीआईडीसी के निकट एक पटाखा फैक्ट्री में किसी कारण से आज सुबह अचानक भीषण आग लग गयी। इस दौरान झुलसने से 17 लोगों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पायी है। इस बीच अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आज सुबह पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियों के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
