जोकोविच 100वां एटीपी खिताब से चूके, मेनसिक ने जीता खिताब
मैड्रिड, सोमवार, 31 मार्च 2025। चेक गणराज्य के 19 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी जैकब मेनसिक ने सोमवार को शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सर्बिया दिग्गज नोवाक जोकोविच को हराकर मियामी ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया हैं। मेनसिक इस जीत के साथ ही एटीपी खिताब जीतने वाले नौवें सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। आज यहां खेले गये वर्षा बाधित मुकाबले में चेक गणराज्य के मेनसिक ने जोकोविच को अपने करियर का 100वां एटीपी खिताब जीतने से रोक दिया। चेक खिलाड़ी ने छह बार के चैंपियन जोकोविच को 7-6(4), 7-6(4) से हराकर मियामी ओपन का खिताब जीता। ट्राफी जीतने के बाद मेनसिक ने कहा कि उनके मन में अपने आदर्श जोकोविच के लिए सम्मान के अलावा कुछ नहीं है। टेनिस खेलने के लिए उन्हें प्रेरित करने के लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा, “ईमानदारी से कहूँ तो मुझे नहीं पता कि क्या कहना है। यह अविश्वसनीय लगता है। यह शायद मेरे जीवन का सबसे बड़ा दिन था और मैंने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसको लेकर मैं वास्तव में बेहद खुश हूँ।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
