मध्यप्रदेश में ईद का उल्लास, ईदगाह में पढ़ी गई नमाज़
भोपाल, सोमवार, 31 मार्च 2025। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत आज समूचे राज्य में ईद का त्योहार पारंपरिक तरीके से पूर्ण उल्लास से मनाया जा रहा है। राजधानी भोपाल में आज ईदगाह पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज़ पढ़ी और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। लोगों ने एक-दूसरे को सेवइयां खिला कर ईद का जश्न मनाया। राजधानी के पुराने भोपाल क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग ईद मनाते हुए देखे गए। राज्य के दूसरे शहरों इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत दूसरे स्थानों से भी इसी प्रकार के आयोजनों की सूचनाएं हैं।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को ईद की बधाई देते हुए कहा, 'ईद मुबारक... अमन व भाईचारे के त्यौहार ईद-उल-फितर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ईद की शुभकामनाओं का संदेश एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'आप सभी को ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं।' प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, 'ईद मुबारक! हर घर में रहमतों की बारिश हो! ख़ुशहाली, तरक़्क़ी, इंसानियत की बुलंदी हो!
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
