बाहरी दिल्ली में वांछित अपराधियों के साथ मुठभेड़ में कांस्टेबल घायल
नई दिल्ली, शुक्रवार, 28 मार्च 2025। बाहरी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में पुलिस और वांछित अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल गोली लगने से घायल हो गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बृहस्पतिवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि को पुलिस दल ने सशस्त्र डकैती में शामिल संदिग्ध लोगों के एक ठिकाने पर छापा मारा था, जिस दौरान यह मुठभेड़ हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने, सुल्तानपुरी थाने में दर्ज एक मामले में वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की।
संदिग्धों की उपस्थिति की पुष्टि के बाद आधी रात के आसपास, जब पुलिस टीम वहां पहुंची तो अपराधियों ने भागने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि हेड कांस्टेबल विकास और कांस्टेबल संदीप ने दो संदिग्धों का करीब 400 मीटर तक पीछा किया, तभी उनमें से एक ने गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाब में गोलीबारी की, लेकिन कांस्टेबल संदीप के पेट और बाएं हाथ में गोली लग गई। कांस्टेबल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज हो रहा है।’ पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो देसी पिस्तौल बरामद की।
Similar Post
-
नए मुख्य सचिव ने जम्मू पहुंचकर कृत्रिम झील समेत प्रमुख परियोजनाओं का जायजा लिया
जम्मू, गुरुवार, 19 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव साजन ...
-
आंध्र प्रदेश में ट्रक और मालवाहक वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत
गमलापाडु (आंध्र प्रदेश), गुरुवार, 19 नवम्बर 2026। आंध्र प्रदेश क ...
-
भारत-अमेरिका संबंध ऐतिहासिक ऊंचाई पर, पारस्परिक व्यापारिक रिश्ते की दिशा में काम कर रहे : राजनयिक
नई दिल्ली, गुरुवार, 19 नवम्बर 2026। अमेरिका के एक वरिष्ठ राजनयि ...
