लोकसभा में फिर भारी हंगामा, शून्यकाल भी नहीं चला
नई दिल्ली, सोमवार, 24 मार्च 2025। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिव कुमार के मुसलमानो को आरक्षण देने और संविधान बदलने संबंधी बयान को लेकर लोकसभा में आज जबरदस्त हंगामा हुआ जिसके कारण सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल में एक बार की स्थगन के बाद 12 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू की तो सत्ता पक्ष की तरफ से श्री शिव कुमार के बयान को लेकर सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी सदस्यों ने भी हंगामा शुरू कर दिया जिसके कारण सदन में शोर शराबा रहा और कुछ सुनाई नहीं दिया।
इसी बीच संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि मुद्दा अत्यंत गंभीर है। संवैधानिक पद पर बैठे कांग्रेस नेता तथा कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने मुसलमानों को आरक्षण देने की बात कही है और यह संविधान विरोधी बात है। श्री कुमार ने यह भी कहा था कि इसके लिए संविधान को भी बदला जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान की रक्षा की बात करती है लेकिन उसके नेता 1947 के मुस्लिम लीग की तरह की बातें आज कर रहे हैं और वह इसकी निंदा करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संविधान की रक्षा करना हम सब का दायित्व है।
पीठासीन अधिकारी ने सदस्यों से हंगामा नहीं करने और सदन चलने देने का आग्रह किया लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी जिसके कारण उन्होंने सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी। इससे पहले सुबह 11 बजे अध्य्क्ष ओम बिरला ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू किया तो समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाने का प्रयास करते हुए तख्तियां लेकर हंगामा किया। अध्यक्ष ने सदस्यों को तख्तियां नहीं लहराने की हिदायत देते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी देते हुए सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी।
Similar Post
-
दिल्ली : अवैध पटाखे बेचने के आरोप में एक व्यक्ति पकड़ा गया, 8.5 किलो पटाखे जब्त
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर् ...
-
दिल्ली में दुकान में लगी आग, 16 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क ...
-
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी मामले में नोरा फतेही दिल्ली की अदालत में पेश हुईं
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। अभिनेत्री नोरा फतेही कथित ...
