जम्मू-कश्मीर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
श्रीनगर, रविवार, 23 मार्च 2025। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर-सोनमर्ग मार्ग पर रविवार को एक बस और टैक्सी की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई तथा 17 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हादसा गुंड इलाके में हुआ और दोनों वाहनों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में 21 लोग घायल हुए जिनमें से चार की मौत हो गई और 17 अन्य का इलाज जारी है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे की चपेट में आए लोग मध्यप्रदेश के पंजीकरण नंबर वाली टैक्सी में यात्रा कर रहे थे। मामले में जांच जारी है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
