त्रिपुरा में प्रतिबंधित याबा की 5.5 करोड़ रुपये की गोलियां जब्त, तीन गिरफ्तार
अगरतला, शनिवार, 22 मार्च 2025। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में प्रतिबंधित याबा (मादक पदार्थ) की 5.50 करोड़ रुपये की गोलियां बरामद होने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस दल ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार रात एक होटल पर छापा मारा और याबा की 1.10 लाख गोलियां जब्त कीं। यह नशीला पदार्थ ‘क्रेजी ड्रग’ के नाम से भी जाना जाता है। याबा की गोलियों में ‘मेथामफेटामाइन’ और ‘कैफीन’ का मिश्रण होता है और इसे भारत में प्रतिबंधित किया गया है।
पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने पत्रकारों को बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आरोपियों के पास एक ट्रॉली बैग से याबा की 1.10 लाख गोलियां बरामद हुईं जिनकी बाजार में कीमत 5.50 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि आरोपी त्रिपुरा के कमालपुर उपखंड के रहने वाले हैं और उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया है। कुमार ने बताया कि इनमें से एक आरोपी नशीले पदार्थों की तस्करी के मामलों में पहले से ही वांछित था।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
