दिल्ली के शाहीन बाग में जूतों के शोरूम में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, शनिवार, 22 मार्च 2025। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में शनिवार सुबह जूतों के एक शोरूम में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना पूर्वाह्न 11 बजकर 17 मिनट पर मिली। उन्होंने कहा, ‘‘दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर तुरंत भेजा गया और दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।’’ अधिकारी ने बताया कि अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग बुझाने के अभियान के कारण इलाके में यातायात बाधित हो गया।
Similar Post
-
अमृता फडणवीस और अजय देवगन जुहू बीच पर सफाई अभियान में शामिल हुए
मुंबई, शनिवार, 26 सितंबर 2026। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवें ...
-
मध्य प्रदेश में गणेश पंडाल के अंदर बिजली का तार गिरने से चार की मौत, तीन झुलसे
मंडला (मध्यप्रदेश), शनिवार, 26 सितंबर 2026। मध्यप्रदेश के मंडला ...
-
महाराष्ट्र सरकार ने 358 तालुकों में 265 को सूखा प्रभावित घोषित किया
मुंबई, शनिवार, 26 सितंबर 2026। महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को रा ...
