द्रमुक के नेतृत्व वाला गठबंधन एलपीजी मुद्दे पर 15 मार्च को विरोध प्रदर्शन करेगा
चेन्नई, शनिवार, 14 मार्च 2026। तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेतृत्व वाली 'सेक्युलर प्रोग्रेसिव एलायंस' (एसपीए) देश भर में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कमी को लेकर केंद्र की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की आलोचना करते हुए 15 मार्च को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। एसपीए ने यहां एक बयान में आरोप लगाया कि राजग सरकार की गलत नीति और एहतियाती उपायों की कमी के कारण वर्तमान में पूरे देश में घरेलू तथा व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कमी है, जिससे लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एसपीए ने कहा कि औद्योगिक संसाधनों से समृद्ध तमिलनाडु में कई लघु एवं मध्यम उद्यम इस समस्या के कारण गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं। बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से तत्काल कार्रवाई करने और स्थिति को सुधारने का आग्रह किया है। बयान के अनुसार एसपीए के समर्थन में 15 मार्च को सुबह 10:30 बजे तमिलनाडु के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
Similar Post
-
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोलकाता में अवैध निर्माणों की सीबीआई जांच के आदेश दिए
कोलकाता, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोल ...
-
बैंक हड़ताल से मप्र में 7,000 शाखाओं में काम ठप, 5,500 करोड़ रुपये के कारोबार पर असर: संगठन
इंदौर, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। बैंकों में पांच दिवसीय कार्य स ...
-
एमसीडी सर्वेक्षण: दिल्ली में 1,355 में से सिर्फ तीन पीजी इमारत ‘असुरक्षित’
नई दिल्ली, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्व ...
