मिजोरम में एक व्यक्ति गिरफ्तार, एक किलोग्राम मेथामफेटामाइन बरामद
आइजोल, मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026। मिजोरम के आइजोल जिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से एक किलोग्राम मेथामफेटामाइन बरामद किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सोमवार को ब्वांगकॉन थाना क्षेत्र में जेमाबॉक वन जांच चौकी के पास एक वैन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से मादक पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान चम्फाई जिले के कहरावत वेंग निवासी लालमंगाइहा (28) के रूप में हुई है। वह वाहन चला रहा था।
पुलिस ने बताया कि सोमवार को ही एक अन्य अभियान के दौरान ‘सेलिंग के जीरो प्वाइंट’ पर जांच के दौरान एक वाहन से विदेशी सिगरेट के 13 गत्ते के डिब्बे जब्त किए गए। इनकी कीमत करीब आठ लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, वाहन चला रहे चम्फाई जिले के जोते गांव निवासी लालरुआतलियाना (33) को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि जब्त सिगरेट को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए विधिक माप विज्ञान विभाग को सौंप दिया गया है।
Similar Post
-
‘वोट चोरी’ के खिलाफ दिल्ली रैली में झारखंड से हजारों लोग शामिल होंगे: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
रांची, मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026। कांग्रेस की झारखंड इकाई के प्र ...
-
मिजोरम में एक व्यक्ति गिरफ्तार, एक किलोग्राम मेथामफेटामाइन बरामद
आइजोल, मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026। मिजोरम के आइजोल जिले में एक व्य ...
-
तमिलनाडु में एक नवंबर से 1,000 रुपये से अधिक की शराब खरीद पर डिजिटल भुगतान अनिवार्य
चेन्नई, मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026। तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (टा ...
