वायदा बाजार में कच्चा तेल का भाव चढ़ा
विदेशी बाजारों में मजबूत मांग के बीच सटोरियों के सौदा बढ़ाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चा तेल का भाव आठ रुपये की तेजी के साथ 5,905 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गया।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अप्रैल में आपूर्ति वाले कच्चे तेल का भाव आठ रुपये यानी 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,905 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसमें 5,205 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि मजबूत वैश्विक रुख के बीच प्रतिभागियों के अपने सौदे बढ़ाए जाने से वायदा कीमतों पर असर पड़ा। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल का भाव 0.35 प्रतिशत चढ़कर 68.31 डॉलर प्रति बैरल पर जबकि ब्रेंट कच्चा तेल 0.32 प्रतिशत बढ़कर 72.23 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
Similar Post
-
चार साल बाद दिल्ली में पेट्रोल 100 रुपये के पार
नई दिल्ली, सोमवार, 25 मई 2026। पश्चिम एशिया संकट के बीच तेल विपणन ...
-
रिजर्व बैंक ने खरीदा 180 किलोग्राम सोना
मुंबई, रविवार, 24 मई 2026। भारतीय रिजर्व बैंक ने तीन अप्रैल को सम ...
-
पेट्रोले-डीजल के दाम तीन-तीन रुपये प्रति लीटर बढ़े
नई दिल्ली, शुक्रवार, 15 मई 2026। विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को प ...
