राजावत , मुथुस्वामी पुरूष एकल दसरे दौर में, सिंधू बाहर
बासेल, गुरुवार, 20 मार्च 2025। भारत के प्रियांशु राजावत स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में स्थानीय खिलाड़ी तोबियास कुएंजी को सीधे गेम में हराकर पुरूष एकल प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए । महिला वर्ग में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सातवीं वरीयता प्राप्त पी वी सिंधू का खराब फॉर्म जारी रहा और वह पहले ही दौर में डेनमार्क की जूली जाकोबसेन से 17 . 21 19 . 21 से हार गई । विश्व रैंकिंग में 35वें स्थान पर काबिज राजावत ने 28 मिनट में 21 . 10, 21 . 11 से जीत दर्ज की । अब उनका सामना फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव से होगा । एस शंकर मुथुस्वामी सुब्रमण्यम भी अगले दौर में पहुंच गए जिन्होंने डेनमार्क के मैग्नस जोहानसन को 21 . 15, 21 . 16 से शिकस्त दी । अब वह डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन से खेलेंगे ।
पुरूष वर्ग में किरण जॉर्ज पहले दौर में डेनमार्क के रास्मस गेमके से 21 . 18, 17 . 21, 10 . 21 से हारकर बाहर हो गए । महिला वर्ग में अनुपमा उपाध्याय ने पहले दौर में अनमोल खरब को 21 . 14, 21 . 13 से हराया और अब वह इंडोनेशिया की पुत्री कुसुमा वरदानी से खेलेगी । मिश्रित युगल में सतीश कुमार और आद्या वरियाथ दूसरे दौर में पहुंच गए जिन्होंने अल्जीरिया की तानिना वायलेट माम्मेरी और कोसेला माम्मेरी की जोड़ी को 21 . 15, 22 . 20 से मात दी । अब वह चीनी ताइपै के कुआंग हेंग लियू और यू चियेह झेंग से खेलेंगे ।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
