आतंकवादी घुसपैठ मामले में एनआईए ने जम्मू में 12 स्थानों पर छापे मारे
नई दिल्ली, बुधवार, 19 मार्च 2025। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवादी घुसपैठ के एक मामले में बुधवार को जम्मू में कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 12 स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के आतंकवादियों के अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा (एलओसी) के रास्ते भारत में घुसपैठ करने की सूचना के आधार पर पिछले साल मामला दर्ज किया गया था। अधिकारी ने बताया कि घुसपैठ कराने में जम्मू क्षेत्र के गांवों में मौजूद आतंकवादियों के मददगारों ने मदद की।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
