रुपया 26 पैसे की बढ़त के साथ 86.55 प्रति डॉलर पर
घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के बीच रुपया मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में मजबूत हुआ और 26 पैसे की बढ़त के साथ 86.55 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिका में निराशाजनक आर्थिक आंकड़ों के कारण डॉलर में गिरावट आई। इसके अलावा एशियाई मुद्राओं की मजबूती ने भी रुपये को सहारा दिया। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने स्थानीय मुद्रा की बढ़त को सीमित कर दिया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। यह डॉलर के मुकाबले 86.71 पर खुला और फिर इसने 86.54 के उच्चस्तर और 86.78 के निचले स्तर को छुआ। कारोबार के अंत में रुपया 86.55 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 26 पैसे की बढ़त है। रुपया सोमवार को 24 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी 86.81 प्रति डॉलर पर और बृहस्पतिवार को 17 पैसे चढ़कर 87.05 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। रुपये में आज लगातार तीसरे सत्र में तेजी देखी गई। तीनों सत्र में यह कुल 67 पैसे मजबूत हुआ है।
होली के अवसर पर शुक्रवार को विदेशी मुद्रा बाजार बंद था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.32 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.31 प्रतिशत चढ़कर 72 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,488.45 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
Similar Post
-
प्लास्टिक नोट अगले वित्त वर्ष के आरंभ में आयेंगे
मुंबई, बुधवार, 05 अगस्त 2026। सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो अगले ...
-
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 192 रुपये सस्ता
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार स ...
-
घरेलू एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
नई दिल्ली, रविवार, 07 जून 2026। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर र ...
