आईटीसी ने श्रेष्ठा नेचुरल का अधिग्रहण पूरा किया
विविध क्षेत्रों से जुड़ी आईटीसी ने श्रेष्ठा नेचुरल बायोप्रोडक्ट्स का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। यह सौदा नकद 472.50 करोड़ रुपये में हुआ। श्रेष्ठा नेचुरल के पास ’24 मंत्रा ऑर्गेनिक ब्रांड’ का स्वामित्व है। इस अधिग्रहण से आईटीसी को तेजी से बढ़ते जैविक खाद्य उत्पाद खंड में विस्तार करने में मदद मिलेगी। आईटीसी ने शेयर बाजार को बताया कि कंपनी ने 13 जून, 2025 को श्रेष्ठा नेचुरल की 100 प्रतिशत शेयर पूंजी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। आईटीसी ने कहा कि यह अधिग्रहण भविष्य के लिए पोर्टफोलियो को बढ़ाने की रणनीति के अनुरूप है और इस लेनदेन से उच्च वृद्धि वाले जैविक उत्पाद खंड में उसकी उपस्थिति मजबूत होगी।
Similar Post
-
प्लास्टिक नोट अगले वित्त वर्ष के आरंभ में आयेंगे
मुंबई, बुधवार, 05 अगस्त 2026। सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो अगले ...
-
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 192 रुपये सस्ता
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार स ...
-
घरेलू एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
नई दिल्ली, रविवार, 07 जून 2026। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर र ...
