हाजिर मांग आने से ग्वार सीड के वायदा भाव बढ़े
हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों के अपने सौदों का आकार बढ़ा देने से सोमवार को वायदा कारोबार में ग्वार सीड की कीमत 40 रुपये बढ़कर 5,309 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज में अप्रैल आपूर्ति वाले ग्वार सीड अनुबंध की कीमत 40 रुपये यानी 0.75 प्रतिशत बढ़कर 5,309 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इसमें 63,605 लॉट के लिए बोलियां लगाई गईं। बाजार सूत्रों के अनुसार, सटोरियों के अपने सौदे बढ़ा देने, हाजिर बाजार में मजबूती के रुख और उत्पादक क्षेत्रों से कम आपूर्ति के कारण मुख्य रूप से ग्वार सीड की कीमतों में तेजी आई।
Similar Post
-
प्लास्टिक नोट अगले वित्त वर्ष के आरंभ में आयेंगे
मुंबई, बुधवार, 05 अगस्त 2026। सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो अगले ...
-
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 192 रुपये सस्ता
नई दिल्ली, शनिवार, 01 अगस्त 2026। तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार स ...
-
घरेलू एलपीजी सिलेंडर 29 रुपये महंगा
नई दिल्ली, रविवार, 07 जून 2026। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर र ...
