राजस्थान में दलहन-तिलहन की समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए पंजीयन 18 अक्टूबर से
राजस्थान में मूंग, मूंगफली, उड़द और सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीयन 18 अक्टूबर से होगा। सहकारिता राज्यमंत्री गौतम कुमार दक ने बताया कि किसान अपने जन आधार कार्ड एवं ऑनलाइन गिरदावरी से ई-मित्र के माध्यम से पंजीकरण करवा सकते हैं। गंगानगर व हनुमानगढ़ जिले में मूंग खरीद को ऑनलाइन पंजीकरण 27 सितंबर से ही शुरू कर दिये गए थे। दक ने एक बयान में बताया कि केन्द्र सरकार ने मूंग का समर्थन मूल्य 8,768 रुपये, उड़द का 7,800 रुपये, मूंगफली का 7,263 रुपये एवं सोयाबीन का समर्थन मूल्य 5,328 रुपये प्रति क्विंटल (एफ.ए.क्यू.) श्रेणी घोषित किया है।
समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन की खरीद के लिए दिशानिर्देशों के अनुसार केंद्र सरकार को ‘अंडरटेकिंग’ भिजवाये जाने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। केंद्र सरकार से खरीफ-2025 के अंतर्गत दलहन-तिलहन की खरीद के लिए जिंसवार लक्ष्य प्राप्त होने के साथ ही खरीद शुरू कर दी जाएगी। खरीद से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के लिए राजफेड के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण ई-मित्र के माध्यम से सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक किये जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि किसान पंजीकरण से पहले अपना बैंक खाता जन आधार कार्ड में आवश्यक रूप से संशोधन करवा लें जिससे ऑनलाइन भुगतान के समय उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
Similar Post
-
गिरावट से उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स एक प्रतिशत से ज्यादा मजबूत
पिछले कारोबारी दिवस की भारी गिरावट से उबरते हुए घरेलू शेयर बाजारों ...
-
प्रवासी भारतीयों ने अप्रैल-दिसंबर में डीएलएफ की 5,250 करोड़ रुपये की संपत्तियां खरीदीं
रियल एस्टेट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी डीएलएफ ने चालू वित्त वर्ष की अप ...
-
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में गिरावट
आईटी कंपनियों के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती ...
