बिलासपुर और हैदराबाद के बीच आज से ट्रायल फ्लाइट की शुरुआत
बिलासपुर, सोमवार, 17 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से बहुप्रतीक्षित उड़ान सेवा बिलासपुर और हैदराबाद के बीच आज से ट्रायल फ्लाइट की शुरुआत हो रही है। उम्मीद की जा रही है कि इस रूट पर फ्लाइट का ट्रायल सफल होने के बाद समर शेड्यूल में इसे नियमित किया जा सकता है। वर्तमान में सुबह 9:40 बजे हैदराबाद से रवाना होगी और 11:30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। वापसी में 16:30 बजे बिलासपुर से उड़ान भरकर 18:20 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। इस रूट के लिए हैदराबाद से बिलासपुर का किराया वर्तमान में 2999 रुपये और बिलासपुर से हैदराबाद का किराया 3956 रुपये तय किया गया है. ट्रायल के सफल होने के बाद समर शेड्यूल में नियमित उड़ान की संभावना है।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
