संगीतकार ए आर रहमान अस्पताल में भर्ती
चेन्नई, रविवार, 16 मार्च 2025। संगीतकार ए आर रहमान को शरीर में पानी की कमी के कारण यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत ठीक है। रहमान के परिवार ने रविवार को यह जानकारी दी। रहमान की बहन ए आर रेहाना ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, ‘‘उन्हें पानी की कमी और पाचन संबंधी समस्या थी।’’ सूत्रों ने बताया कि ऑस्कर विजेता संगीतकार रहमान (58) को बीती रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कहा कि उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों से बात कर रहमान के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। स्टालिन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उन्होंने मुझे बताया है कि वह ठीक हैं और जल्द ही घर लौटेंगे।’’
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
