गुजरात: कच्छ जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए, कोई नुकसान नहीं
अहमदाबाद, मंगलवार, 11 मार्च 2025। गुजरात के कच्छ जिले में मंगलवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 3.0 और 2.8 दर्ज की गई। भूकंप अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने यह जानकारी दी। जिला प्रशासन के अनुसार, भूकंप से फिलहाल किसी के हताहत होने या किसी तरह की क्षति की कोई सूचना नहीं है। गांधीनगर स्थित संस्थान ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजकर 12 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.0 दर्ज की गई और इसका केंद्र जिले के रापर से 16 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में था।
आईएसआर ने कहा कि इससे एक मिनट पहले 2.8 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया, जिसका केंद्र भचाऊ से उत्तर-उत्तर-पूर्व में था। भूकंप के मामलों में कच्छ जिला ‘अत्यंत उच्च जोखिम’ वाला क्षेत्र है, जहां कई बार कम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। इस जिले में जनवरी 2001 में विनाशकारी भूकंप आया था जिसमें 13,800 लोग मारे गए थे और 1.67 लाख लोग घायल हुए थे। उस समय भूकंप के कारण जिले के विभिन्न कस्बों और गांवों में संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा था।
Similar Post
-
संवाद के बजाय युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही केंद्र सरकार: पायलट
जयपुर, शनिवार, 18 जुलाई 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायल ...
-
विड़िण्गम बंदरगाह का नाम ओमन चांडी के नाम पर रखा जाए: के सी वेणुगोपाल
कोट्टायम (केरल), शनिवार, 18 जुलाई 2026। कांग्रेस महासचिव के सी वे ...
-
वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद केजरीवाल ने अभिभावकों, छात्रों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की
नई दिल्ली, शनिवार, 18 जुलाई 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्री ...
