गैंगस्टर को गिरफ्तार कर तीन अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए: पंजाब पुलिस
चंडीगढ़, रविवार, 02 मार्च 2025। पंजाब पुलिस ने रविवार को कहा कि उसने एक गैंगस्टर को गिरफ्तार करके तीन अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं, जो सीमा पार से लाए गए थे। आरोपी की पहचान फिरोजपुर के निवासी हरदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक अभियान के तहत, काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने फिरोजपुर के गांव घल्ल खुर्द के निवासी तस्कर-गैंगस्टर हरदीप सिंह उर्फ दीपा को गिरफ्तार किया और उसके पास से तीन अत्याधुनिक हथियार व मादक द्रव्य बरामद किया। तीन पिस्तौल, 141 कारतूस, 45 ग्राम हेरोइन और एक कार जब्त की गई है।” डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हथियार आतंकवाद व आपराधिक गतिविधियों के लिए सीमा पार से लाए गए थे। पुलिस ने बताया कि फाजिल्का में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
