दिल्ली के दरियागंज में एक बैंक में आग लगी, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, शनिवार, 01 मार्च 2025। दिल्ली के दरियागंज इलाके में शनिवार सुबह एक बैंक में आग लग गई। अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, घटना सुबह नौ बजकर 25 मिनट पर गोलचा सिनेमा के सामने स्थित एक्सिस बैंक में हुई। अधिकारी ने बताया कि दमकल की चार गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। उन्होंने कहा, ‘आग पर पूर्वाह्न 10 बजकर 10 मिनट पर काबू पा लिया गया। आग बैंक के एक तल पर एयर-कंडीशनर, फर्नीचर और दस्तावेजों में लगी थी।’ उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
