खरगे-राहुल ने स्टालिन को दी जन्मदिन की बधाई
नई दिल्ली, शनिवार, 01 मार्च 2025। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम् (द्रमुक) अध्यक्ष एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के जन्मदिन पर शनिवार को उन्हें बधाई दी। गौरतलब है कि द्रमुक इंडिया समूह का महत्वपूर्ण घटक दल है और दोनों ने मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था। खरगे ने कहा, 'तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रमुक अध्यक्ष थिरु एम के स्टालिन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हम संविधान के सिद्धांतों की रक्षा और लोकतांत्रिक सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए मिलकर लड़ाई जारी रखेंगे। आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। गांधी ने कहा, 'मेरे भाई एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, थिरु एमके स्टालिन को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। हम भारत की समृद्ध विविधता, संघीय ढांचे और संवैधानिक मूल्यों को संरक्षित करने की अपनी प्रतिबद्धता में एक साथ खड़े हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहे और आप तमिलनाडु के लोगों की सेवा करने में निरंतर सफल होते रहें।
Similar Post
-
नारायणन ने इसरो के निजीकरण को लेकर जताई जा रही चिंताओं को खारिज किया
बेंगलुरु, सोमवार, 07 सितंबर 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संग ...
-
सीतारमण ने आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक से मुलाकात की, वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर चर्चा
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ...
-
बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर 5,000 करोड़ रुपये की सहायता दे केंद्र : तेजस्वी
पटना, सोमवार, 07 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ...
