सिनर का नाम लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ ईयर के नामांकन से हटाया गया
लंदन, शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2025। विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर का नाम लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर पुरस्कार के नामांकन से हटा दिया गया है क्योंकि इटली के इस खिलाड़ी पर डोपिंग जांच में नाकाम रहने के लिए तीन महीने का प्रतिबंध लगा है। लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अकादमी के अध्यक्ष सीन फिट्ज़पैट्रिक ने बयान में कहा कि विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी और सिनर के बीच हुए समझौते के बाद इस खिलाड़ी पर प्रतिबंध लगने के कारण यह फैसला किया गया। फिट्ज़पैट्रिक ने कहा, ‘‘लॉरियस अकादमी ने इस विषय पर चर्चा की और इसके बाद इस साल के लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए यानिक सिनर का नामांकन वापस लेने का फैसला किया गया।’’ पिछले साल नोवाक जोकोविच ने 2023 के लिए लॉरियस स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता था और स्पेनिश फुटबॉल स्टार ऐटाना बोनमाटी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। इस साल के पुरस्कारों के लिए नामांकित किए गए खिलाडिय़ों की घोषणा सोमवार को मैड्रिड में की जाएगी।
Similar Post
-
चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो सकते हैं भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा
मुंबई, शुक्रवार, 06 फरवरी 2026। भारत के युवा तेज गेंदबाज हर्षित ...
-
नीतू, प्रीति, जादूमणि सेमीफाइनल में , भारत के स्पेन में 19 पदक पक्के
ला नूसिया (स्पेन), शुक्रवार, 06 फरवरी 2026। पूर्व विश्व चैम्पियन ...
-
जरूरत पड़ी तो टी20 विश्व कप में भारत दो स्पिनरों को खिलाएगा: सूर्यकुमार यादव
मुंबई, शुक्रवार, 06 फरवरी 2026। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव न ...
